फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jauljibi-Jhulaghat road in bad condition, people troubled

Pithoragarh News: जौलजीबी-झूलाघाट रोड खस्ताहाल, लोग परेशान

Tue, 09 Sep 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Jauljibi-Jhulaghat road in bad condition, people troubled
अस्कोट (पिथौरागढ़)। जौलजीबी-झूलाघाट मोटर मार्ग खस्ताहाल है। लोग परेशान हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। आए दिन दोपहिया वाहन रपट रहे हैं और कई बार बदहाल मार्ग पर वाहनों में टूट फूट हो रही है। कुछ जगहों पर तो लोग जूते उतारकर व पैंट मोड़कर आवागमन करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

चोंसाल के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तिरलोक सिंह बिष्ट ने बताया कि जोग्यूड़ा, बगड़ीहाट, तीतरी, हंश्वेसर, चमतोली, घीघरानी, सिलोनी, द्ववालीसेरा, सुनखोली, रणवा आदि स्थानों पर सड़क की हालत बेहद खराब है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों लाने-ले जाने में आ रही है। गड्ढों में गाड़ी हिचकोले खाती है तो मरीज भी चोटिल हो रहें हैं। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट खपाने के लिए कलवर्टों का निर्माण ऐसी जगह किया जा रहा है, जहां बरसाती नाला आता ही नहीं है। पीएमजीएसवाई के अधीन 25 करोड़ से अधिक के बजट से यह सड़क सुधारी जा रही है लेकिन जनता की परेशानी कम नहीं हो रही है। क्षेत्रवासी मनोज कठायत, कमल कुमार, ललित ऐरी, प्रेम राम, बसंती देवी, निर्मला, लक्ष्मी, रुक्मणी, सरस्वती आदि ने शीघ्र सड़क दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अब मौसम साफ हो गया है। सड़क को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर जनता की परेशानी दूर की जाएगी। - दौलत चंद, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed