{"_id":"5d601f1e8ebc3e012d67dcc2","slug":"janmaashtamee-kee-jilebhar-mein-dhoom-rahee-pithoragarh-news-hld353933446","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में निकली कालियामर्दन की सुंदर झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में निकली कालियामर्दन की सुंदर झांकी
विज्ञापन
गंगोलीहाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत निकाली झांकी। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की जिलेभर में धूम रही। गंगोलीहाट में कालियानाग मर्दन की सुंदर झांकी निकाली गई। सरस्वती शिशु मंदिर/विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम पिथौरागढ़ में प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए।
हाटकला एवं सांस्कृतिक मंच के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान हाट के हरज्यू मंदिर से लोनिवि गेस्ट हाउस तक श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में प्रस्तुत कालियामर्दन के दृश्य को खासी सराहना मिली। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। डीडीहाट। जन्माष्टमी पर खेतार कन्याल, सानदेव में भव्य छलिया नृत्य के बीच झांकी निकाली गई। बैकुंठ धाम में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। धारचूला।
राजकीय आदर्श विद्यालय कुटि, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाल गांव, मकन्ना, धामी गांव, रमतोली, नाबी, गर्ब्यांग, गुंजी विद्यालयों कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देवनागरिक विद्यापीठ सेराघाट के बच्चों सेराघाट क्षेत्र में श्रीकृष्ण भगवान की भव्य झांकी निकाली। झांकी में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। थल और मुवानी में विभिन्न स्कूलों ने श्रीकृष्ण झांकी निकाली। थल में शनिवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता और भाना गंगनात नाटक का मंचन होगा।

जन्माष्टमी पर धारचूला के कुटि में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन