{"_id":"5f57be508ebc3e615e714699","slug":"janaral-obeesee-kaarmikon-ne-upavaas-banae-rakhane-ka-virodh-jataaya-pithoragarh-news-hld3962478186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
- फोटो : PITHORAGARH
चंपावत/पिथौरागढ़। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के उत्पीड़न के खिलाफ मंगलवार को उपवास रख कर विरोध जताया। चंपावत के चारों विकासखंडों में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में भड़के कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन के बाद सीएम को ज्ञापन भेजा।
चंपावत में जीवन ओली, रवींद्र पांडेय के नेतृत्व में उपवास और प्रदर्शन करने वालों में डॉ. वीरेंद्र मेहता, संतोष उप्रेती, धीरेंद्र भंडारी, महेश पांडेय, विकास वर्मा, दिनेश भट्ट, गणेश वर्मा, नवीन नेगी, दीवान मेहता, कृष्ण उनियाल, सोबन बोहरा शामिल रहे। लोहाघाट में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय में उपवास रखकर विरोध जताया। इसमें कर्मचारी नेता प्रकाश सिंह तड़ागी, सुरेश चंद्र जोश्ी, सतीश पांडेय, दिनेश चंद्र, महेश चंद्र, मोहन कुमार आदि रहे।
पिथौरागढ़ में जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रामलीला मैदान ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद भी सरकार कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के स्थान पर हतोत्साहित कर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, अभियंता दिनेश जोशी, प्रवीण रावल, दीपक चुफाल, गिरीश जोशी, जीवन देवलाल, अनिल चंद, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र राणा, संजय पंत, ज्योति पांडेय, होशियार कार्की, अरविंद द्विवेदी, दिनेश उपाध्याय, योगेश रिखाड़ी, कैलाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में मंगलवार को एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष एनएस रावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान योगेश कार्की, प्रकाश बाफिला, जगदीश चंद्र पाठक, मनोज सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।