फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jalabhishek took place in pagodas on the second Monday of Sawan

Pithoragarh News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek took place in pagodas on the second Monday of Sawan
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। सावन के दूसरे सोमवार को चंपावत, पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के अलावा दोनों जिलों के सभी तहसील, ब्लॉक और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते देखे गए। शिवालयों के आसपास खासी भीड़ उमड़ी। कई मंदिरों में शिवार्चन भी किए गए। बेल पत्री से शिव पूजन के बाद लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर अभीष्ट सिद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर के पुराना बाजार शिवालय, घंटाकर्ण, पांडेगांव, महादेव शिव मंदिर, सेरादेवल, नाकोट आदि मंदिरों में महिला-पुरुषों ने जलाभिषेक किया। पुरानी बाजार में पुजारी विनोद पांडे ने पूजा संपन्न कराई और आशीर्वाद दिया। सीमांत जिले के अन्य जगहों पर भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

अस्कोट में श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पं. नारायण दत्त पंत ने श्रावण मास की महिमा का बखान किया। हंश्वेसर मठ में महंत परमानंद गिरि ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। गंगोलीहाट के महाकाली, चामुंडा, छिमाल देवी, हनुमान मंदिर, मणकेश्वर, मुक्तेश्वर, जटेश्वर, नागेश्वर आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु महादेव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में एकत्र होने लगे थे। उन्होंने विधि-विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्वि की कामना की।
नगर के पंचमुखी महादेव मंदिर, सैलानीगोठ, छीनीगोठ, ज्ञानखेड़ा शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भीड़ के मद्देनजर मंदिरों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी तैनात रहे। इधर, शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए दूर-दाराज से कांवड़ियों की टोली शारदा का पवित्र जल लेने पहुंच रही हैं। संवाद
सावन की हो सबको बधाई, झूलन आईं श्री राधा रानी

बनबसा (चंपावत)। जय बालाजी कीर्तन मंडल की ओर से सावन के सोमवार पर मां शारदा आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। देर शाम छह बजे सात दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। जिसके बाद भजनों का कार्यक्रम हुआ।


महिलाओं ने पत्तों के बनाए दीप पवित्र शारदा नदी में विसर्जित किए। भजन गायक कपिल भार्गव ने सावन की हो सबको बधाई, झूलन आईं श्री राधा रानी, गोपाल सांवरिया मेरे नंदलाल सांवरिया मेरे जैसे भजन सुनाए। कीर्तन मंडल संयोजक मनोज मित्तल, कीर्तन मंडल प्रमुख शिव नारायण साहू, राजकुमार पारिख, चंद्रशेखर भट्ट, अभिषेक गोयल,केसर खोलिया, अमरजीत सिंह स्वीटी भाई,आशीष भट्ट, नक्षत्र थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed