{"_id":"579510dd4f1c1ba07cc4cc38","slug":"jajr-deol-station-will-include-46-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाजरदेवल थाने में शामिल होंगे 46 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजरदेवल थाने में शामिल होंगे 46 गांव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुधरेगी पुलिसिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जाजरदेवल में खुलने वाले नए थाने में 46 गांव शामिल किए जाएंगे। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग से थाना खुलने की मंजूरी मिलने के बाद जिला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। नए थाने को फिलहाल सलमोड़ा स्थित राजस्व निरीक्षक चौकी भवन में अस्थायी रूप से खोला जाएगा, इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि जाजरदेवल में नया थाना खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, इसे मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि नया थाना भवन बनाने के लिए जमीन का चयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी को पत्र देकर आग्रह किया गया है कि उचित स्थान पर थाना भवन के लिए जमीन की मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन
जगह मिलते ही थाने का काम शुरू हो जाएगा। जाजरदेवल की दूरी जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर है। इस स्थान पर थाना खुलने से पुलिस को अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा आपदा से प्रभावित इलाकों और दुर्घटना के समय त्वरित कार्रवाई में मदद मिल जाएगी। इलाके में होने वाली लकड़ी तस्करी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन