फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP Jawan of Didhat died due to cardiac arrest

Pithoragarh News: डीडीहाट के आईटीबीपी जवान का हृदय गति रुकने से निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
ITBP Jawan of Didhat died due to cardiac arrest
प्रदीप टोलिया, फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में लेह लद्दाख में तैनात डीडीहाट निवासी एएसआई प्रदीप टोलिया का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। प्रदीप दो दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लेह लौटे थे। उनके निधन का समाचार सुनकर परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट के तहसील वार्ड निवासी प्रदीप टोलिया (45) भारत तिब्बत सीमा पुलिस में लेह में एएसआई के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार प्रदीप अवकाश पर घर आए थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर यूनिट में लौटे थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

उनके निधन की सूचना यूनिट के अधिकारियों ने फोन से परिजनों को दी। प्रदीप की पत्नी ऊषा टोलिया जूनियर हाईस्कूल ढुंगेती में शिक्षिका हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। प्रदीप के निधन की सूचना से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed