{"_id":"644ab04624885314e80c8576","slug":"itbp-jawan-military-honor-last-farewell-pithoragarh-news-c-8-1-124202-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान को दी अंतिम विदाई
Thu, 27 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आईटीबीपी में तैनात पिथौरागढ़ के रावलगांव (जाख) निवासी जवान रोहिताश्व बिष्ट (रोहित) (26) का बृहस्पतिवार को रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान 14वीं बटालियन आईटीबीपी और जवान की पार्थिव देह के साथ आए नौवीं बटालियन के जवानों ने सलामी दी।
रोहिताश्व नौवीं बटालियन आईटीबीपी में लोहितपुर अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। 21 अप्रैल को शार्ट रेंज गश्त के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गए थे। 25 अप्रैल को उनकी पार्थिव देह मिली जिसे सात दिन बाद ऐंचोली पहुंचाया गया। बेटे की पार्थिव देह से मां सीता देवी, पिता जितेंद्र सिंह और बहन आरजू लिपट गए। जवान के अंतिम दर्शन के लिए आए लोगों की भी आंखें नम थी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह को रामेश्वर घाट ले जाया गया।
यहां 14वीं बटालियन आईटीबीपी और नौवीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने सलामी दी। जवान को चचेरे भाई गौरव बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार जोशी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, ऐंचोली सभासद महेश पांडेय, पूर्व सैनिक जीडीएसएम शमशेर महर सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
फिर उठाई पार्थिव देह हवाई मार्ग से लाने की मांग
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने जवान के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि और परिवार को सांत्वना दी। पूर्व सैनिक संगठन के मयूख भट्ट ने कहा कि वह जवानों की पार्थिव देह हवाई मार्ग से घर पहुंचाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन संगठन की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर पीड़ित परिवार के लिए पार्थिव देह का इंतजार करना बेहद मुश्किल होता है। संवाद