{"_id":"6392214477b7626ee334900f","slug":"it-will-take-time-to-open-degree-college-in-kanalichina-pithoragarh-news-hld4846003177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कनालीछीना में डिग्री कॉलेज खुलने में लगेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कनालीछीना में डिग्री कॉलेज खुलने में लगेगा समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। ब्लॉक के युवाओं को राजकीय महाविद्यालय खुलने के लिए कुछ समय और इंतजार करना होगा। महाविद्यालय स्तर से सभी प्रक्रिया पहले ही पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी हैं लेकिन मामला शासन स्तर पर लंबित है।
पिथौरागढ़ महाविद्यालय को कैंपस बनाने के बाद शासन से युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए कनालीछीना, मूनाकोट में कॉलेज खोलने निर्देश दिए गए थे। कॉलेज खोलने के लिए स्थानीय महाविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई शुरू की और कनालीछीना के मिताड़ीगांव में कॉलेज के लिए 250 नाली भूमि का चयन भी किया। गांव के लोगों ने कॉलेज निर्माण के लिए भूमि दान दी थी।
मई में उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक प्रो.संदीप कुमार शर्मा ने तत्कालीन प्राचार्य प्रो.अशोक नेगी के साथ भूमि का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित कर दी थी। अब क्षेत्र में कॉलेज संचालन के लिए शासन स्तर से काम होना है। एसएसजे के पिथौरागढ़ कैंपस के नोडल अधिकारी डॉ. हेमचंद्र पांडे ने बताया कि शासन के पास रिपोर्ट पूर्व में भेज दी गई है। शासन स्तर से ही कॉलेज संचालन के लिए कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
शासन को कॉलेज संचालन की कार्रवाई जल्द शुरू करनी चाहिए। भूमि चयन पर शासन ने मुहर लगा दी है तो आगे की कार्रवाई भी जल्द से जल्द की जानी चाहिए। कॉलेज मिताड़ी गांव में बनेगा या पुराने भवन में संचालित होगा। इसकी जानकारी भी स्पष्ट होनी चाहिए। -दीपा सामंत, स्थानीय निवासी।
कॉलेज का संचालन होगा तो स्थानीय युवाओं को जिला मुख्यालय या अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज संचालन में जो भी बाधाएं आ रही हैं उनका समाधान जल्द कर अगले सत्र से कॉलेज का संचालन शुरू किया जाना चाहिए।
-दीपक पांडे, स्थानीय निवासी।