फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Isha tops in painting and Sakshi tops in essay

Pithoragarh News: चित्रकला में ईशा और निबंध में साक्षी अव्वल

Sun, 17 Mar 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Mar 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Isha tops in painting and Sakshi tops in essay
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में  विजेता छात्राएं  स्रोत: विद्यालय
पिथौरागढ़। केएसआर अटल उत्कृष्ट राइंका थरकोट बालाकोट में बालिकाओं के लिए दो दिवसीय एडोलसेंस (किशोर स्वास्थ्य) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा रावल, निबंध प्रतियोगिता में साक्षी तिवारी, क्विज में अंशिका धौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्वेता, खुशी, रवीना, ईशा, महक, हिमानी, जिया, प्रियंजलि ने द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी, जिला चिकित्सालय के डॉ. आशु अवस्थी, बीसी पाठक ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. अवस्थी ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के विषय में विस्तार से बताया। काउंसलर चंद्रा चौहान ने बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। प्रधानाचार्य जोशी ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय, अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, लक्ष्मी भट्ट, बिपिन चंद्र पंत, लक्ष्मी दत्त भट्ट, आशा महर, कविता जोशी, हीरा बल्लभ भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed