{"_id":"576d68b94f1c1bc525b4970c","slug":"inter-corps-boxing-competition-of-the-14th-corps-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर वाहिनी बॉक्सिंग प्रतियोगिता पर 14वीं वाहिनी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर वाहिनी बॉक्सिंग प्रतियोगिता पर 14वीं वाहिनी का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी 14वीं वाहिनी में बाक्सिंग में विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय जाजरदेवल में हुई अंतर वाहिनी बॉक्सिंग प्रतियोगिता पर 14वीं वाहिनी ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान आईटीबीपी की केंद्रीय बॉक्सिंग टीम के महिला और पुरुष बॉक्सरों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 7वीं वाहिनी को दूसरा, तीसरी वाहिनी को तीसरा, 34वीं वाहिनी को चौथा, 36वीं वाहिनी को पांचवां स्थान मिला। दो दिनी प्रतियोगिता का समापन करते हुए 14वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्रीपाल ने कहा कि सीमा की सुरक्षा के मौलिक दायित्व के निर्वहन के साथ-साथ खेल स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
द्वितीय कमान अधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंतर वाहिनी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर सीमांत बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया। ये खिलाड़ी बरेली क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन