फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Instructions to make Adi Kailash and Om Parvat Yatra easier

Pithoragarh News: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को सुगम बनाने के निर्देश

Tue, 01 Apr 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Instructions to make Adi Kailash and Om Parvat Yatra easier
पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट में सड़क निर्माण से जुड़े अ​धिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय राज्यमंत्र
पिथौरागढ़। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। मंत्री ने आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए सड़क कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ने सड़क निर्माण, रखरखाव, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़कों की प्रगति की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बीआरओ की ओर से संचालित रणनीतिक सड़कों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने मोर्थ और बीआरओ के अधिकारियों से सड़क निर्माण में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय से कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रशासन सड़क निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

मंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की सड़कों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के खतरों को झेलने वाली सड़कें तैयार करने की जरूरत है, इस पर कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक विशन सिंह चुफाल, मेयर कल्पना देवलाल, एडीएम योगेंद्र सिंह, बीआरओ प्रोजेक्ट हेड एसआर कोलिप्पे, 765 बीआरटीएफ के कर्नल प्रशांत सिंह, डीएफओ आशुतोष सिंह, मोर्थ के क्षेत्रीय अधिकारी पूरन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभावित लोगों को समय पर दें मुआवजा
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सड़क कटान से प्रभावित भूमि मालिकों को समय पर मुआवजा देने के लिए तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण प्रभावित होने वाले नागरिकों के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed