{"_id":"6abaa4f61a8a9ba6440ac1a2","slug":"instructions-to-complete-preparations-for-the-assembly-elections-on-time-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144938-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश
Mon, 28 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नोडल और विभागीय अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
मतदान कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रगति जांची गई। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन और आवश्यक सुविधाओं की जांच कर कमियां दूर करने को कहा गया। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसमें होम वोटिंग की तैयारियां भी शामिल हैं।
मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप प्लान तैयार कर संदेश पहुंचाने को कहा गया। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, कानून-व्यवस्था और निर्वाचन व्यय निगरानी की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन
यहां सीडीओ अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम बीसी पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी आदि थे।