{"_id":"68544f763ffbb3ce8e02d0fe","slug":"inspection-done-by-the-officers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-129269-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कैंटीन में मिली तीन किलो बीन की फली नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कैंटीन में मिली तीन किलो बीन की फली नष्ट कराई
Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग के कुमाऊं मंडल उपायुक्त डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग तीन किलो कच्ची बीन की फली उपभोग योग्य नहीं पाई जिसे नष्ट करवाया गया।
अधिकारियों ने कर्मचारियों को कैंटीन में सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध करने, खाद्य और पेय पदार्थों को व्यवस्थित प्रकार से रखने के लिए निर्देशित किया। कैंटीन में पीने के पानी के लिए आरओ और भोजन के लिए इंतजाम ठीक मिले। एक्सपायरी डेट का कोई भी खाद्य और पेय पदार्थ नहीं मिला। उन्होंने कर्मचारियों को भोजन बनाने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का भी ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के पंकज भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद