फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inline permits will be issued online to people going on Adi Kailash and Om Parvat Yatra

Pithoragarh: ऑनलाइन जारी किए जाएंगे इनरलाइन परमिट, आदि कैलाश के दर्शन करने वालों को मिलेगी सुविधा

Thu, 20 Feb 2025 12:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Feb 2025 12:30 PM IST
सार

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर जाने वाले लोगों को इनरलाइन परमिट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
Inline permits will be issued online to people going on Adi Kailash and Om Parvat Yatra
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में आदि कैलाश यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम विनोद गोस्वा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर जाने वाले लोगों को इनरलाइन परमिट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेबसाइट अपडेट रखें और पूर्व वर्ष की निर्धारित तिथि से 15-20 दिन पहले ही यात्रा शुरू कर दें।

विज्ञापन


डीएम विनोद गोस्वामी ने यात्रा के दौरान पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। धारचूला क्षेत्र में ठहरने की व्यवस्था कम होने से जिला मुख्यालय में यात्रियों को अधिक से अधिक ठहराएं ताकि यहां भी पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए पुलिस सत्यापन स्थानीय स्तर पर करें। यात्रा सुगम हो, इसके लिए सर्वे टीम गठित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यात्रियों की फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी जयराज सिंह नबियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योलिंगकांग और गुंजी में करें डॉक्टर की तैनाती
डीएम ने सीएमओ को ज्योलिंगकांग और गुंजी में एक-एक चिकित्सक की तैनाती करने के निर्देश दिए। गुंजी में एक एंबुलेंस की तैनाती अनिवार्य रूप से करने, ऑक्सीजन सिलिंडर और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा। यात्री दलों के साथ जाने वाले गाइड को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाए। कहा कि जीवन रक्षक संसाधनों के अभाव में किसी भी यात्री के साथ अनहोनी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed