{"_id":"66858b7b2db848e33d0abe45","slug":"inflation-made-us-cry-onion-and-gourd-hit-half-century-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115046-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महंगाई ने रुलाया, प्याज, लौकी ने मारा अर्धशतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महंगाई ने रुलाया, प्याज, लौकी ने मारा अर्धशतक
Wed, 03 Jul 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून काल में लगातार बढ़ रहे फल, सब्जी और अन्य वस्तुओं के दाम से लोग परेशान हैं। महंगाई से गृहिणियों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बैगन, कद्दू, लौकी और प्याज ने अर्धशतक मार दिया है। कहीं प्याज 50 रुपये प्रति किलो कहीं 60 रुपये किलो बिक रहा है। अनार 200 रुपये प्रति और सेब 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा आटा, खाद्य तेल के दाम भी 20 से 25 रुपये तक बढ़ गए हैं। महंगाई से मेहनत मजदूरी कर घर चलाने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं।
प्याज एक माह पूर्व 30 रुपये किलो बिक रहा था। एक महीने में ही प्याज 50 रुपये पहुंच गया है। कई स्थानों पर 60 रुपये किलो भी बिक रहा है। आलू एक माह पूर्व 25 रुपये किलो बिक रहा था जो 10 रुपये बढ़कर 35 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। कद्दू, लौकी, बैगन भी महंगे दामों पर बिक रहे हैं। अदरक 280 और लहसुन 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। गृहिणी नीमा खत्री का कहना है कि बच्चे हर रोज नया बनाने को कहते हैं।
सब्जियों के दाम बढ़ने से एक बार सोचना पड़ रहा है। कम मात्रा में सब्जी की खरीदारी की जा रही है। क्योंकि ज्यादा खरीदने पर खराब होने का डर रहता है। गृहिणी सरोज वर्मा का कहना है कि मानसून काल में महंगाई बढ़ने से दिक्कत हो रही है। सब्जी व्यापारी श्रवण गुप्ता और फल विक्रेता मो. असरफ का कहना है कि महंगाई के कारण लोग सोच समझकर खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सब्जियों और फलों के वर्तमान और एक माह पूर्व के दाम (प्रति किलो)
सब्जी - वर्तमान दाम - एक माह पूर्व के दाम
प्याज - 50 से 60 - 25 से 30
टमाटर 80 40
कद्दू 50 30
बैंगन 50 10
लौकी 60 40
शिमला 60 40
अनार 200 150
सेब 180 130
पपीता 70 50
कीवी- 100 के तीन - 100 के पांच पीस
खाद्य पदार्थों के वर्तमान और एक माह पुराने दाम
वस्तु - वर्तमान दाम - एक माह पूर्व के दाम
सरसों तेल एक लीटर - 150 - 140
रिफाइंड 120 - 125
अरहर - 180 - 190
उड़द- 130 - 150
आटा 20 किलो- 650 - 630
बोली महिलाएं
लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बच्चे हर बनाने की जिद कर रहे हैं। इतनी महंगाई में रोज नया बनाने के लिए सोचना पड़ रहा है। - निशा देवी, गृहिणी
कोट
लगातार महंगाई बढ़ने के कारण रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। सरकार को महंगाई कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। - गोमती देवी, गृहिणी