फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indian border in Nepal Maoist slogans

नेपाल में माओवादियों ने लगाए भारत विरोधी नारे

Mon, 22 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 22 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Indian border in Nepal Maoist slogans

 नेपाल के जुलाघाट कस्बे में विप्लव माओवादी गुट (प्रचंड गुट से टूटा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारत विरोधी नारे लगाए। माओवादी भारत सरकार और नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच हाल में हुए समझौतों के सख्त खिलाफ हैं। माओवादियों के इस गुट ने अपने देश में वर्तमान सरकार के खिलाफ अभियान चलाया है।

विज्ञापन


 इस घटना के बाद एक बार फिर से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव की पैदा हो गई है। 11 अगस्त 2015 को भी माओवादियों ने भारतीय क्षेत्र के कालापानी तक कूच का एलान किया था। उस समय भी भारतीय सुरक्षाबलों को माओवादियों को रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। यह कूच विफल कर दिया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विप्लव माओवादी गुट के नौजवान सोमवार को दोपहर बाद जुलाघाट कस्बे में पहुंचे। उनका नेतृत्व युवा जागरण अभियान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुदीप मल्ल कर रहे थे। इन नौजवानों ने भारत पर साम्राज्यवादी रवैया अपनाने और नेपाल के मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। कहा गया कि नेपाल में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल का कोई भी राजनीतिक दल सही तरीके से सरकार चला पाने की स्थिति में नहीं है। विप्लव माओवादी गुट नए नेपाल का निर्माण करना चाहता है। इसमें भारत की दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए। यह भी कहा गया कि नाकेबंदी के बहाने भारत ने कालाबाजारी को बढ़ावा दिया है।

जुलाघाट में इन लोगों ने सभा की। यह बात अलग है कि जुलाघाट के व्यापारियों ने इस अभियान का समर्थन नहीं किया। अभियान में सेती महाकाली अंचल के इंचार्ज पुन सिंह मगर, मीना कलौनी, भास्कर मल्ल, जंगबहादुर मल्ल, कमलेश समेत करीब 18 लोग थे।


झूलाघाट के थाना प्रभारी पीसी मेलकानी ने बताया कि नेपाल में भारत विरोधी नारे और सभा की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक हिमांशु साह ने कहा कि जुलाघाट में भारत विरोधी नारे लगे थे। इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय देहरादून को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed