{"_id":"654a8ae1530db21223087ba5","slug":"independent-kavindra-chand-elected-president-in-pithoragarh-campus-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6709-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ कैंपस में निर्दलीय कविंद्र चंद अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ कैंपस में निर्दलीय कविंद्र चंद अध्यक्ष निर्वाचित
Wed, 08 Nov 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कविंद्र चंद ने एनएसयूआई और एबीवीपी को हराकर जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मोहित पांडेय, सांस्कृतिक परिषद सचिव पद के लिए करन चंद्र तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 6281 वैध मतदाताओं में से करीब 1800 ने मतदान किया।
मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव में कविंद्र चंद ने 491 मत ने जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के अनिल सिंह खड़ायत को 462 मत मिले। जबकि अभाविप के पीयूष उप्रेती को 386 मत पड़े। 15 मत नोटा और 16 मत अवैध पड़े। उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह थलाल ने 33 मत से जीत दर्ज की। उन्हें 706 और उनके प्रतिद्वंदी सिद्धार्थ सिस्ताल को 673 मत पड़े। 238 ने नोटा और 45 मत अवैध पड़े। छात्रा उपाध्यक्ष पर अभाविप की दिशा भट्ट ने 434 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 1005 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी ललिता बिष्ट को 571 मत मिले। 139 नोटा और 27 अवैध पड़े।
सचिव पद पर मुकेश कुमार ने 600 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 949 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीपक खड़का को 349, दिनेश प्रकाश को 335 मत मिले। 125 नोटा और 19 अवैध मत पड़े। संयुक्त सचिव पद पर नितेश सिंह उपरारी ने 398 मत से जीत दर्ज की। नितेश को 958, विवेक कुमार को 560 मत मिले। 197 ने नोटा चुना। जबकि 26 अवैध मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर कबीर सिंह धामी ने 135 मत से जीत दर्ज की। कबीर को 572 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियांशु सिंह देऊपा को 437 मत मिले। इस पद पर प्रिया धामी को 392, योगेश सिंह धामी को 274 मत पड़े। 82 ने नोटा चुना। जबकि 23 पद अवैध पड़े।
विज्ञापन
छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने सभी का आभार जताया। चुनाव संपन्न कराने में कैंपस और महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मियों ने सहयोग दिया।
-- -- --
नंगे पांव दौड़ते रहे उम्मीदवार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में हर अधिकांश उम्मीदवार नंगे पांव नजर आए। साल भर जूते, चप्पल पहनने वाले मतदाताओं से वोट मांगने के लिए सुबह नौ बजे से डेढ़ बजे तक नंगे पैर कैंपस परिसर में हाथ जोड़कर दौड़ लगाते रहे।
-- -- -- -- --
समर्थकों में हुई झड़प
पिथौरागढ़। कैंपस गेट के बाहर समर्थकों में झड़पें हुई। अपने-अपने उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे समर्थक कई बार एक दूसरे के सामने पहुंच गए, जिस कारण टकराव की स्थिति रही। किसी तरह बीच बचाव किया गया।
-- -- -- -
चॉकलेट बांटने का प्रचलन जारी
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर युवाओं को मतदाताओं को चाॅकलेट देने का प्रचलन जारी है। हर पद के उम्मीदवार के समर्थकों ने छात्रा मतदाताओं को चॉकलेट बांटकर वोट मांगी।
-- -- -
कैंपस परिसर में रही सख्ती
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बिना परिचय पत्र के किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और सीओ परवेज अली के नेतृत्व में भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को परिसर में रुकने की इजाजत नहीं दी गई। विजयी उम्मीदवारों को पुलिस प्रशासन ने शपथ ग्रहण के बाद सभी को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया।
-- -- -- -- -- -
नहीं है पहले जैसा उत्साह
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में पहले जैसा उत्साह नहीं है। 6281 छात्र संख्या वाले कैंपस में महज 1800 ने मतदान किया। जबकि पिछले मतदान की छात्र संख्या दो हजार से अधिक थी।
-- -- --
निर्दलीय के सामने पीछे रहे दोनों दल
पिथौरागढ़। निर्दलीय प्रत्याशी कविंद्र चंद से एनएसयूआई और अभाविप भी पार नहीं पा सका। एनएसयूआई 13 वर्ष से अध्यक्ष पद पर हार का सामना कर रही है। इस बार अभाविप में टिकट विवाद के चलते संगठन का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा।