फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Independent Hem in possession of the Baradi Nag Panchayat

बेड़ीनाग नगर पंचायत में निर्दलीय हेम का कब्जा

Tue, 20 Nov 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Tue, 20 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Independent Hem in possession of the Baradi Nag Panchayat
हेम पंत - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत के लिए हुए पहले चुनाव में निर्दलीय हेम पंत ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली। हेम को 1678 तो भाजपा के महेश पंत को महज 539 मतों पर संतोष करना पड़ा। हेम ने 1139 मतों के अंतर से महेश को करारी शिकस्त दी। निर्दलीय सुरेश राम टम्टा 486 मत लेकर तीसरे स्थान पर, जबकि कांग्रेस के रवींद्र सिंह 231 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


निर्दलीय हेम पंत को खितोली वार्ड से 387, बना से 160, भटीगांव से 235, नागदेव से 178, शहीद चौक से 309, ढनौली पंत से 291 और सरस्वती विहार से 118 वोट पड़े। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के महेश पंत को खितोली से 34, बना से 93, भटीगांव से 82, नागदेव से 42, शहीद चौक से 80, ढनौली पंत से 187, सरस्वती विहार से 21 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय सुरेश राम टम्टा को खितोली से 103, बना से 127, भटीगांव से 97, नागदेव से 95, शहीद चौक से 9, ढनौली पंत से 11, सरस्वती विहार से 44 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के रवींद्र सिंह को खितोली से 22, बना से 53, भटीगांव से 16, नागदेव से 26, शहीद चौक से 53, ढनौली पंत से 32, सरस्वती विहार से 29 मत मिले।
विज्ञापन


निर्दलीय राजेंद्र सिंह को कुल 110, प्रकाश सिंह को 105 और गोपाल दत्त पंत को महज 72 मतों से संतोष करना पड़ा। कुल 4605 मतदाताओं में से 3350 ने अपने मतों का प्रयोग किया। 22 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि 107 मत रद्द पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed