फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In view of the assembly elections, patrolling on the banks of the Kali river

विधानसभा चुनाव को देखते हुए काली नदी किनारे पेट्रोलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In view of the assembly elections, patrolling on the banks of the Kali river
झूलाघाट क्षेत्र में काली नदी किनारे पेट्रोलिंग करती एसएसबी टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट/धारचूला। विधानसभा चुनाव के लिए सीमा पर भी एसएसबी मुस्तैद है। चुनाव के मद्देनजर एसएसबी ने काली नदी किनारे पेट्रोलिंग की। लोगों से अपरिचित व्यक्ति क्षेत्र में दिखने पर सूचना तत्काल देने की अपील की। झूलापुल बंद होने से झूलाघाट बाजार में सुनसानी छाई रही।
विज्ञापन

एसएसबी की जी कंपनी के एएसआई देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी की जी कंपनी ने काली नदी के किनारे के भारत-नेपाल सीमा पर पांच किमी पेट्रोलिंग की। जवानों ने झूलाघाट, कानड़ी, सीमू नाले तक पेट्रोलिंग की। उन्होंने कहा कि अगर गांव में ऐसा कोई अनजान व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें। ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। इस दौरान निरीक्षक ललित मोहन जोशी, एसआई नरवीर समता, हेड कांस्टेबल राजा राम, कांस्टेबल रवि कुमार, मधु गुर्जर, निशा कुमार मौजूद रहीं। धारचूला में 11 वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के गोठी कमांडर सहायक उपनिरीक्षक नवल शर्मा के नेतृत्व में 12 जवानों ने नेपाल सीमा पर बलुवाकोट नगतड़ से गोठी तक गश्त की।
विज्ञापन

एसएसटी और एफएसटी ने चेकिंग अभियान चलाया
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। एसएसटी और एफएसटी ने रविवार को भी जिले के सभी बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर सीओ धारचूला विनोद कुमार थापा ने एसएसटी गलाती और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला केएस रावत के साथ धारचूला-गलाती बैरियर से आने, जाने वाले वाहनों और आवाजाही करने वाले लोगों की चेकिंग की। जिले के घाट, ऐंचोली, सेराघाट, पनार सहित अन्य चेकपोस्टों पर भी सभी वाहनों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed