फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In The Memory of Shaheed Devendra

शौर्य चक्र विजेता शहीद देवेंद्र को याद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
In The Memory of Shaheed Devendra
पिथौरागढ़ टकाना स्थित शहीद स्मारक में शौर्य चक्र विजेता देवेंद्र चंद को शहादत दिवस पर श्रद्धांज - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पांच महार रेजीमेंट के जांबाज शहीद देवेंद्र चंद (शौर्य चक्र) को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उत्तर प्रदेश से आई पांच महार रेजीमेंट की टुकड़ी के साथ डीएम ने टकाना स्थित उनके स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। शहीद को याद कर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बुंगा आठगांव शिलिंग निवासी देवेंद्र चंद वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय सहायता दल की सुरक्षा टुकड़ी के रूप में सोमालिया गए थे। 22 अगस्त 1994 को विद्रोहियों ने उनकी टुकड़ी पर हमला कर दिया। देवेंद्र ने एक घायल साथी की मशीनगन की कमान संभालकर अदम्य साहस का परिचय दिया और अपने साथियों की जान बचाई। अंत में वह लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। अगर वह उस वक्त मोर्चा नहीं संभलते तो भारतीय सैनिक को काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

देवेंद्र की वीरता और अदम्य साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद देवेंद्र के बड़े भाई विक्रम चंद, भाभी कमला चंद, भतीजा सक्षम चंद, भतीजी प्रतिभा चंद, पांच महार रेजीमेंट (बार्डर) के कैप्टन कपिल बघेल, सूबेदार सहदीप कुमार, नायब सूबेदार पूरन सिंह, परशुराम, बंशीलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed