फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In The Memory of JL Nehru

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर दी राजीव गांधी और पूर्व विधायक चारू चंद्र ओझा को श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
In The Memory of JL Nehru
पिथौरागढ़/धारचूला/डीडीहाट। कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व विधायक चारु चंद्र ओझा के कार्यों को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव ने भारत में संचार क्रांति को बढ़ावा दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि राजीव ने ही 18 वर्ष की उम्र से मताधिकार का नियम बनाया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी और खीमराज जोशी ने कहा कि राजीव ने भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। कार्यक्रम में सेवा दल के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट, हिमांशु ओझा, रजत विश्वकर्मा, जावेद खान, योगेश नगरकोटी, शहवाज खान, बॉब कन्याल, बहादुर सामंत, प्रदीप सौन, हीरा सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह धारचूला में जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, नगर अध्यक्ष नेत्र कुंवर, महिराज गर्ब्याल, राम सिंह रोकाया, नरेश रायपा, रूप सिंह दानू, बिंदु रौंकली, जीत सिंह धामी, राम सिंह रोकाया, शंकर गर्ब्याल आदि रहे।
डीडीहाट के ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता ललित भंडारी, चंचल चौहान, त्रिलोक बिष्ट, राजू बोरा, गिरधर बोरा, एम चुफाल, तनुज पाल, अजय अवस्थी आदि ने कोरोना संक्रमित लोगों समेत कोरोना योद्धा होमगार्ड और पुलिस जवानों को भी फल बांटे।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बांटा राशन और मास्क
पिथौरागढ़। पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के आह्वान पर प्रदेश सचिव करन सिंह के नेतृत्व में शहर में गरीबों को राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान हिमांशु सौन, हर्षू माहरा, मोहित ठाकुर, पूरन कुमार, करन कपूर आदि थे।
वहीं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट और ब्लॉक अध्यक्ष मूनाकोट निर्मल सौन के नेतृत्व में विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी गई। धारचूला में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप वर्मा ने लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे।
डीडीहाट में क्षेत्र अध्यक्ष बसंत जोशी नेे फल बांटे। गंगोलीहाट क्षेत्र में अध्यक्ष पंकज ने राहत सामग्री बांटी। बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम 25 मई तक चलेगा। इसमें मास्क वितरण, रक्तदान कर राशन भी बांटा जाएगा।
पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
चंपावत/टनकपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया। शुक्रवार को यहां हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव को 21वीं सदी के भारत का शिल्पी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदृष्टि और तकनीक के प्रसार ने देश के विकास को नई दिशा दी है। कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिला प्रभारी हरीश चौधरी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, जगदीश जोशी, मयूख चौधरी, प्रकाश बोहरा आदि थे। टनकपुर में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, नीरज मिश्रा, नवीन पांडे, सूरज बोहरा, रूपेश कुमार, हरीश जोशी, सुल्तान मिर्जा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed