{"_id":"5a4e5e384f1c1b4b198b4da1","slug":"in-the-case-of-development-authority-congress-is-creating-havva","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण के मामले में कांग्रेस हौव्वा खड़ा कर रही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण के मामले में कांग्रेस हौव्वा खड़ा कर रही
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बात करते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जिला विकास प्राधिकरण को लेकर हौव्वा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जिले में पहले से बने तीन प्राधिकरणोें का एक प्राधिकरण बना दिया है। निजी मकान, दुकान बनाने वालों को नक्शा पास कराने का कोई शुल्क नहीं देना होगा। पहले नेशनल हाइवे के दोनों ओर 500 मीटर का दायरा प्राधिकरण के अधीन होने का प्रावधान था, जिसे सरकार ने घटाकर 200 मीटर कर दिया है। मंत्री ने विकास प्राधिकरण के मामले में रोल बैक के सवाल से साफ इनकार किया। कहा सरकार पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
लोनिवि गेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास प्राधिकरण के मामले में लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि प्राधिकरण की व्यवस्था किस सरकार ने की थी, यह उन्हीं के कार्यकाल का फैसला है। मंत्री ने कहा सरकार पहाड़ के विकास के लिए प्राथमिकता से कदम उठा रही है। टनकपुर-बागेश्वर समेत पहाड़ की कई रेल परियोजनाओं के लिए भूमि का मसला सरकार ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन
बारहमासी सड़क बनाने जा रही है, इससे यातायात सुगम होगा। सरकार किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रही है। अब तक प्रदेश के 50000 किसानों को ऋण दिया जा चुका है। कहा कि खेतों की मिट्टी की जांच के लिए सरकार मृदा परीक्षण लैब बना रही है। पांच साल के भीतर उन्नत किस्म के बीज तैयार होंगे। प्रदेश में नर्सरी एक्ट लाया जा रहा है। सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा सरकार पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार ने अलग से पलायन आयोग बनाने का निर्णय लिया है, जिसका मुख्यालय पौड़ी में होगा। कहा सरकार ने स्थानांतरण एक्ट लागू कर पहाड़ पर शिक्षक और डॉक्टर की कमी दूर करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। अगले तीन महीने के भीतर प्रदेश के सभी अस्पतालों में डॉक्टर तैनात होंगे।
जनता से संवाद कायम करें कार्यकर्ता : कौशिक
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विकास के कामों को जनता के बीच ले जाने की अपील की। कहा कि शहरी क्षेत्रों में सबको मकान की योजना सरकार लेकर आई है। इसके लिए ढाई लाख रुपये तक का अनुदान केंद्र और राज्य सरकार लाभार्थी को दे रही है। लड़की के पैदा होने के समय 5000 रुपये की एफडी सरकार करेगी। लड़की कक्षा 9 में पढ़ेगी तो फिर पांच हजार रुपये की एफडी सरकार देगी। उच्च शिक्षा के लिए 7000 रुपये की मदद दी जाएगी। विवाह के समय 21000 रुपये सरकार देगी। कहा कार्यकर्ता और जनता के बीच संवाद लगातार बना रहना चाहिए। सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को जनता को देनी होगी, तभी योजनाओं का लाभ लोग उठा पाएंगे। सरकार और पार्टी की स्थिति जनता के बीच मजबूत होगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास के कई मामले उठाए। बैठक में जिला प्रभारी राजू भंडारी, पार्टी जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू रावत, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, जिला मंत्री इंदर लुंठी, ललित पंत, डीडी जोशी आदि मौजूद थे। इससे पहले यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री को काफिले के साथ ऐंचोली से गेस्टहाउस तक लाया गया।