फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In Pithoragarh, 15 police stations and seven posts depend on one CO.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में एक सीओ के भरोसे 15 थाने और सात चौकियां

Thu, 02 May 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
In Pithoragarh, 15 police stations and seven posts depend on one CO.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के 15 थाने और दस चौकियाें की जिम्मेदारी एक मात्र सीओ के पास है। इसके अलावा चीन सीमा स्थित एक सीजनल थाना गुंजी में स्थापित है। जिले मं दो बैरियर की जिम्मेदारी भी पुलिस के पास है। लंबे समय से एकमात्र सीओ कई कार्य अकेले देख रहे हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय स्तर से सीओ की नियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सीमांत जिले पिथौरागढ़ की सीमा चीन और नेपाल सीमा से लगी है। राजस्व क्षेत्र से जिले के कई गांवों को रेगुलर पुलिस में शामिल कर दिया गया है। विभाग में पदों के रिक्त होने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत हो रही है। जिले में सीओ, इंस्पेक्टर, एसआई, अपर एसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल के पद रिक्त चल रहे हैं। जिले में एसआई के 69 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 43 कार्यरत और 39 पद रिक्त हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस के 361 पद के सापेक्ष 149 कार्यरत हैं और 212 पद रिक्त चल रहे हैं। आरक्षी सहायक के 148 के सापेक्ष 12 कार्यरत हैं। निरीक्षक 10 के सापेक्ष आठ कार्यरत हैं। सीओ के दो पद स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष दो कार्यरत हैं। इसके अलावा सीओ ऑपरेशन का पद भी रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन

595 गांव शामिल हुए हैं रेगुलर पुलिस में
पिथौरागढ़। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद जिले के 595 गांव और तोक राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में शामिल हुए हैं। पदों के रिक्त होने के कारण कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को दिक्कतें हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जिम्मेदारी है सीओ के पास
सीओ ट्रैफिक, लोकसभा चुनाव नोडल, पुलिस अभियान के नोडल, सीओ लाइन, तीन सर्कल की जिम्मेदारी, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सहित कई अन्य कार्यों की जिम्मेदारी एकमात्र सीओ के पास है। संवाद
--------
इनसेट कोट-
रिक्त पदों की सूचना लगातार मुख्यालय स्तर को भेजी जा रही है। शीघ्र नियुक्ति होने की उम्मीद है। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed