फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In education, the government is working better: Kunjwal

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही सरकार : कुंजवाल

Fri, 26 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़। Updated Fri, 26 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। आदर्श विद्यालयों की स्थापना के पीछे सरकार की मंशा यही रही है कि उनमें शिक्षा की ढांचागत सुविधाओं का विस्तार हो और बच्चों को उच्चकोटि का शैक्षिक माहौल मिले। शुक्रवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट और जौरासी को आदर्श विद्यालय का दर्जा देने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कुंजवाल ने कहा कि यह विद्यालय मील का पत्थर साबित होंगे।

विज्ञापन


जीआईसी में आयोजित उद्घाटन अवसर पर जीजीआईसी, जीआईसी, प्राइमरी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्पीकर कुंजवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आदर्श विद्यालयों को यहां की शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताते हुए स्पीकर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये बेहतरीन काम कर रही है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने में शिक्षकों की अहम भूमिका होगी। विधायक विशन सिंह चुफाल ने शिक्षा की बेहतरी के लिए इस योजना को लाभदायक बताया। मुख्य शिक्षा अधिकारी एके जुकरिया ने कहा कि आदर्श विद्यालय में आधुनिक सुविधा से युक्त शिक्षण कार्य होगा।
विज्ञापन


सभी शिक्षकों की नियुक्ति होगी। खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी ने आदर्श विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ जगत सिंह खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, ब्लाक प्रमुख जयंती देवी, शिक्षाविद् तारा दत्त गुरुरानी, डीएस पांगती, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल शाह, जगदीश राम, कांग्रेस के ललित भंडारी, चंचल चौहान, पुष्पा देउपा, दुर्गा खड़ायत, माया मेहता, रेवती जोशी, दीपक कन्याल, गोविंद भट्ट, केएस खोलिया, द्रोपदी कफलिया, दान सिंह खड़ायत, तहसीलदार पीसी पंत, देवीदत्त जोशी, मनोज शाह, सभासद भूपेश टम्टा सहित अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed