{"_id":"662fdde7bbcc40c3ae0625b4","slug":"if-girls-remain-healthy-then-the-nation-will-be-safe-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112755-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बालिकाएं स्वस्थ रहेंगी तो राष्ट्र सुरक्षित रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बालिकाएं स्वस्थ रहेंगी तो राष्ट्र सुरक्षित रहेगा
Mon, 29 Apr 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के इंटर कालेज बीसाबजेड़ में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाएं और शिक्
पिथौरागढ़। बालिकाएं स्वस्थ्य रहेंगी तो राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र में पैदा होने वाला मोटा अनाज, फल और सब्जियां जैविक होने के साथ-साथ पौष्टिक होते हैं। इनके सेवन से रक्त अल्पता दूर होगी। यह विचार 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीता देवी चंद ने इंटर काॅलेज बीसाबजेड़ में कही।
सोमवार को इंटरमीडिएट कॉलेज बीसाबजेड़ में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के संस्थापक पंडित रुद्र चंद की पुत्रबधू सीता देवी ने कहा कि आज शिक्षा का प्रसार है। स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ गई हैं, लेकिन बेटी के प्रति मानसिकता दोयम दर्जे की है, जिसका परिणाम कन्या भ्रूण हत्या है। उन्होंने कहा कि बेटियां सृष्टि का आधार हैं। बेटियों का ठीक से लालन-पालन ही नए समाज की बुनियाद है। पूर्व सैन्य अधिकारी एवं लेखक नरेंद्र चंद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यालयों में किए जाने की जरूरत है। इससे बालिकाओं में जागरूकता आएगी और स्वावलंबन की भावना सशक्त होगी।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों का प्रयास बालिकाओं का विकास और शिक्षा बेहतर ढंग से हों इसके लगातार प्रयास रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. तारा सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को बेटियां ही रोक सकती हैं। इस अवसर पर शिक्षिका पुष्पा भट्ट, ज्योत्सना बिष्ट, हेमा साही, कविता सहित विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद रजवार ने किया।