{"_id":"67ed7217e33bb6abcb040597","slug":"if-a-minor-student-is-found-driving-a-vehicle-action-will-be-taken-against-the-school-management-as-well-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-126080-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग छात्र वाहन चलाते मिला तो स्कूल प्रबंधन पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग छात्र वाहन चलाते मिला तो स्कूल प्रबंधन पर भी होगी कार्रवाई
Wed, 02 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्कूल समय पर यदि कोई नाबालिग छात्र दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा गया तो स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कही है।
नगर की सड़कों पर कई नाबालिग तेज रफ्तार वाहन चलाते पकड़े जाते हैं। पुलिस ऐसे मामलों में अभिभावकों का चालान करती है। दोपहिया वाहन चलाने वालों में शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले नाबालिग भी होते हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तेज गति से वाहन चलाने के कारण पैदल आवागमन करने वालों के साथ भी हादसा होने की आशंका रहती है।
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल जाने वाले ऐसे नाबालिगों पर पुलिस सख्ती से अंकुश लगाने जा रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल जाने वाले नाबालिग छात्रों के अभिभावकों के साथ ही स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रबंधन को पत्र जारी किए गए हैं। संवाद