फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Husband murdered wife in pithoragarh

Pithoragarh: पति ने की पत्नी की हत्या...पीट-पीटकर मार डाला, बीच बचाव को आई बहू पर भी किया हमला; जानें मामला

Thu, 13 Jun 2024 04:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Jun 2024 04:27 PM IST
सार

Pithoragarh: झूलाघाट के भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर दिया है।

विज्ञापन
Husband murdered wife in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में झूलाघाट के भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर दिया है।

नगर पालिका चार चिल्यापानी गांव में प्रताप सिंह ऐरी (62 ) का अपनी पत्नी सूना ऐरी (60 ) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रताप सिंह ऐरी ने पत्नी सूना ऐरी की पिटाई कर दी। पति की पिटाई से घायल सूना ऐरी के माथे पर चोट लग गई। उन्हें जिला अस्पताल बैतडी ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर डडेलधुरा रेफर कर दिया है। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, अपने ने ही दिया धोखा, जानिए आठ दिन बाद क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि प्रताप सिंह ऐरी ने बीच बचाव में आई बहू भावना ऐरी (22) के पैर में चोट आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed