फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Husband arrested for physically and mentally abusing his wife

Pithoragarh News: पत्नी का शारीरिक, मानसिक शोषण करने वाला पति गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for physically and mentally abusing his wife
पिथौरागढ़। पत्नी के साथ से गालीगलौज, मारपीट, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले पति को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

16 जून को गंगोलीहाट के चिटगल गांव निवासी एक महिला ने गंगोलीहाट थाना पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने कहा कि उनका विवाह गंगा राम से 23 दिसंबर 2021 को हुआ था। विवाह के दो माह बाद पति दिल्ली नौकरी करने के लिए चला गया। उसके बाद वापस नहीं आया। वह फोन पर घर से निकल जाने और जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने शादी से पूर्व उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। उसकी सास, ननद और देवर ने उसके साथ मारपीट, गालीगलौज कर ससुराल से भगा दिया।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया है कि उसके पति ने धोखे से उससे शादी की और फिर छोड़ दिया। महिला की तहरीर पर गंगोलीहाट थाने में गंगा राम के खिलाफ धारा- 323/376/498-ए/504/506 में केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में एसआई हरीश सिंह ने गंगा राम को स्ट्रीट नंबर चार, 4/22 साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना लिंक रोड साहिबाबाद, गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed