फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hungar Strike for Demand of Road

जब तक सड़क नहीं तब तक अन्न नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hungar Strike for Demand of Road
गंगोलीहाट में सड़क के लिए आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 151 दिनों तक क्रमिक अनशन करने के बाद ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर शनिवार को आमरण अनशन पर बैठे समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट एवं उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन में बैठे लोगों को ग्रामीणों के हित की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन आंदोलन को तोड़ने की कोशिश लगातार कर रहा है लेकिन जिस समस्या के लिए ग्रामीण आंदोलन पर बैठे उसके समाधान के लिए सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को बेलपट्टी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग सड़क निर्माण के लिए जुलूस निकालेंगे लेकिन तीन दिनों तक राजकीय शोक होने के कारण प्रशासन ने ग्रामीणों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कल्याण, प्रधान गोनूरा भावना देवी, बनेला के गोपाल सिंह बिष्ट, श्यामाचरण उप्रेती, राजेंद्र सिंह, हरगोविंद रावल, मुकुल साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed