फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hrdia two meter elevated bridge

हरड़िया पुल को दो मीटर ऊपर उठाया

Mon, 29 Feb 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला,नाचनी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 29 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Hrdia two meter elevated bridge

 थल-मुनस्यारी के पास हरड़िया नाले में लगे वैलीब्रिज को दो मीटर ऊंचा उठा दिया गया है। पुल की ऊंचाई कम होने से पुल के नीचे बोल्डर, मलबा पट जा रहा था। पानी की निकासी में दिक्कत हो रही थी। पुल के मरम्मत के काम के चलते यातायात डायवर्ट किया गया है। अगले दस दिन में पुल में यातायात प्रारंभ होगा।

विज्ञापन

हर बरसात में मुसीबत खड़ी करने वाले हरड़िया नाले में पिछली बरसात से पहले 30 मीटर लंबा वैलीब्रिज लगाया गया था। पुल को जैक के जरिए ऊंचा उठाकर आधार स्तंब को मजबूत करने का काम प्रारंभ हो गया है। पुल की मरम्मत के काम के चलते हरड़िया लाने से यातायात संचालित किया जा रहा है। नाले में मलबा होने से यातायात संचालन में कुछ दिक्कत भी आ रही है। कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी हो रहा है। हालांकि यातायात संचालन में अधिक दिक्कत नहीं है। लोनिवि डीडीहाट के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि पुल में 10 दिन में यातायात बहाल हो जाएगा। पुल को ऊपर उठाने से मलबा रुकने की समस्या समाप्त हो जाएगी। नाले से यातायात जारी रखने पर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। यातायात संचालन बंद नहीं होने दिया जाएगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed