फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hrdia bridge brook danger

हरड़िया नाले के पुल को खतरा

Fri, 27 Nov 2015 01:13 AM IST
जीवन दानू, नाचनी (पिथौरागढ़)।
जीवन दानू, नाचनी (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 27 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hrdia bridge brook danger

 थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले में बार-बार मलबा आने के कारण सड़क बंद होने की समस्या से मुक्ति के लिए लोक निर्माण विभाग ने वैली ब्रिज का निर्माण तो किया था, लेकिन इस पुल को भी कम खतरा नहीं है। लोग इस बात से आशंकित हैं कि पुल अगली बरसात को झेल पाएगा या नहीं।

विज्ञापन


क्योंकि पुल बनने के ठीक एक माह बाद सितंबर में हरड़िया के तेज प्रवाह ने उसे इतना बड़ा झटका दिया था कि यह अपने स्थान से दो मीटर नीचे खिसक गया था। 30 मीटर लंबे इस वैली ब्रिज के निर्माण में लोनिवि ने करीब 65 लाख रुपये खर्च किए, जिस स्थान पर पुल बनाया गया है वहां पर नाले का तल बिल्कुल करीब पड़ता है।
विज्ञापन


यदि हरड़िया नाले में मलबा और मिट्टी ज्यादा मात्रा में बहकर आने लगे तो वह पुल के ऊपर तक पहुंच जाता है। लोनिवि के अधिकारी भी स्वीकारते हैं कि पुल में सुरक्षा के मानक बनाए जाने जरूरी हैं। लोनिवि के उपखंड अधिकारी शंकर जड़ौत ने पुल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि विभाग इस पुल को वर्तमान ऊंचाई से दो मीटर और ऊपर उठाने की तैयारी में है, यदि पुल दो मीटर और ऊंचा हो जाता है तो नाले के मलबे का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया की समस्या हल करने के लिए सरकार ने वैली ब्रिज का निर्माण कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम तो किया लेकिन इसकी सुरक्षा के लिए पूरे मापदंड नहीं अपनाए। बारिश के सीजन में हड़बड़ी में तैयार किए गए इस पुल की सुरक्षा की चिंता भी विभाग को होने लगी है। अब यदि पुल को ऊंचा उठाने का काम चलता है तो थल-मुनस्यारी मार्ग में यातायात कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ेगा।

मुनस्यारी की ज्येष्ठ प्रमुख जसौदा देवी का कहना है कि थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले में बना यह पुल इस लाइफ-लाइन का अहम पुल है। इसे मजबूती देने का काम होना चाहिए। यदि पुल की सुरक्षा के लिए अभी से ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले बरसात के सीजन में यह पुल फिर से गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है।


कांग्रेस नेता चंद्रभान जोशी का कहना है कि हरड़िया में वैली ब्रिज के निर्माण से यातायात में बड़ी राहत मिली है। पुल में जो खामियां रह गई हैं उसे दूर करने का प्रयास होगा। हरड़िया के कैंसर से कम से कम लोगों को मुक्ति मिली है। वह कहते हैं कि इतनी बड़ी रकम से बने पुल की सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed