फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   How long will the water system, moving vehicles

वाहनों से पानी ढोकर कब तक चलेगी व्यवस्था

Sat, 14 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sat, 14 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
How long will the water system, moving vehicles
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

नगर में मार्च से वाहनों में भरकर पानी बांटा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था कब तक चलेगी और क्या हर गर्मी में जल संस्थान के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। शनिवार को भी जल संस्थान ने वाहनों से पानी बांटने का क्रम जारी रखा। इस व्यवस्था में लोगों को थोड़ी राहत तो मिल रही है, लेकिन विभाग का पैसा खर्च हो रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से नई पेयजल योजना बनाने, रामगंगा से लिफ्ट योजना का काम शुरू करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन हर बार इस मसले को टाला जा रहा है।

विज्ञापन


इस बार पेयजल संकट की स्थिति चरम पर पहुंच गई है। प्राकृतिक स्रोतों में पानी की बूंद नहीं है। गोरघटियां पंपिंग योजना से तीसरे दिन पानी की सप्लाई कर पाना संभव नहीं हो रहा है। हैंडपंप सूख गए हैं और लोगों को सिर्फ जल संस्थान के वाहन का ही सहारा रह गया है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति अभी नहीं सुधरी है। पिछले दिनों हुई बारिश से स्रोतों को कोई खास लाभ नहीं हुआ। यदि मानसून की बारिश देर से होती है तो जल संस्थान को ज्यादा समय तक वाहनों से पानी बांटना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नगर में मार्च से ही पेयजल की किल्लत होने लगी थी। अब तक उसका समाधान नहीं निकल पाया है। मानसून की बारिश के बाद ही स्रोतों का पानी बढ़ेगा और प्राकृतिक स्रोत रिचार्ज हो पाएंगे। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में पेयजल की गंभीर किल्लत
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में पेयजल की किल्लत जारी है। शनिवार को नलों में मात्र 15 मिनट तक पानी चला। जल संस्थान ने शुक्रवार शाम थोड़ा सा पानी लिफ्ट कर टंकियों में डाला था। शनिवार सुबह सभी इलाकों से दबाव बढ़ने के कारण थोड़ा-थोड़ा पानी सभी इलाकों को दिया गया। अब हालांकि ठुलीगाड़ पंपिंग योजना में पानी का स्तर बढ़ गया है, लेकिन जल संस्थान इस पानी को कुछ सीमित इलाकों में ही बांट पा रहा है। घाट पंपिंग योजना में सिल्ट आने से तीन दिन से पेयजल सप्लाई चरमरा गई है। बारिश होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि पानी का संकट दूर होगा, लेकिन जल संस्थान के सिस्टम ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट में चौथे दिन बंट रहा पानी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में यदि एसएसबी, आईटीबीपी और समाजसेवी संगठन पेयजल वितरण का बीड़ा नहीं उठाते तो यहां हाहाकार मच जाता। जल संस्थान अपने सभी स्रोतों से जुटाए पानी को चौथे दिन बांट रहा है। यह बात अलग है कि जल संस्थान टैंकर और वाहनों से भी पानी बांटने में जुटा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा कि अच्छी बारिश होने तक संकट की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed