{"_id":"66aa75c2a94d3b235107bd6f","slug":"houses-razed-to-the-ground-due-to-landslide-in-tallagaon-baluwakot-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-116180-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलुवाकोट के तल्लागांव में भूस्खलन से मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलुवाकोट के तल्लागांव में भूस्खलन से मकान जमींदोज
Wed, 31 Jul 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलुवाकोट के तल्लागांव में भूस्खलन से ध्वस्त मकान। संवाद
धारचूला/ पिथौरागढ़। बलुवाकोट के तल्लागांव में भूस्खलन से एक मकान मलबे में जमींदोज हो गया। समय रहते परिवार के सदस्यों के सुरक्षित स्थान पर चले जाने से जन हानि नहीं हुई। पशुओं को भी बचा लिया गया, लेकिन खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया।
बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे तल्ला गांव में अत्यधिक बारिश से सड़क से भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के मलबे से तुलाराम का भवन ध्वस्त हो गया। समय रहते परिवार के सदस्यों के सुरक्षित स्थान पर चले जाने से बड़ा हादसा बच गया। घर में रखा सामान बचाने का अवसर नहीं मिला। बर्तन, कपड़े, राशन सहित पूरा सामान मलबे में दब गया। भूस्खलन के मलबे से त्रिलोक राम के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। इन भवनों के समीप स्थित एक अन्य मकान में भी मलबा घुस गया। भूस्खलन से तल्ला गांव में निवास करने वाले लगभग 15 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं।
भूस्खलन की सूचना मिलने पर बलुवाकोट थाना पुलिस और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह और राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण किया। आपदा प्रभावित परिवारों ने ग्रामीणों के मकानों में शरण ली है। एसडीएम ने राजस्व टीम को आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और कपड़ों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता धीरू भंडारी, थानाध्यक्ष बलुवाकोट मुनव्वर हुसैन, कांस्टेबल विनोद, प्रताप पुरी, मान सिंह, 55 वाहिनी एसएसबी के एएसआई रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, कांस्टेबल प्रवीण, नीरज, अभिलाषा, श्रीलता, जागृति आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन ने ग्रामीणों से भूस्खलन वाले क्षेत्र में न जाने की अपील की है।