फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Houses damaged due to hill crack in Gethigada Pithoragarh

पिथौरागढ़: पहाड़ी दरकने से मकान क्षतिग्रस्त, खतरे को भांपते हुए पहले की कर दिया था घर खाली; बच गई जान

Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
सार

झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर गेठीगाड़ा गांव में पहाड़ी दरकने से विशालकाय बोल्डर हरि सिंह के दो मंजिला मकान पर गिरा। परिवार ने पहले ही घर खाली कर दिया था, जिससे सभी सुरक्षित बच गए। 15 सितंबर को दरार की सूचना के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Houses damaged due to hill crack in Gethigada Pithoragarh
पहाड़ी दरकने से मकान क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर गेठीगाड़ा गांव में बीते रविवार को पहाड़ी दरक गई। एक विशालकाय बोल्डर हरि सिंह के दो मंजिले मकान पर गिरा। खतरे को भांपते हुए हरि सिंह ने परिवार सहित पहले ही घर खाली कर दिया था। इससे सभी सुरक्षित बच गए। पहाड़ी पर बीते 15 सितंबर को दरार पड़ गई थी। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजस्व उपनिरीक्षक विक्रांत सिंह पवार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

वहीं ग्रामीण चंदन कुमार, प्रकाश सिंह बिष्ट, रमेश कुमार, सुनील महर, टीका महर, होशियार सिंह ने बताया कि हरि सिंह ने मेहनत-मजदूरी कर बमुश्किल चार कमरों का मकान बनाया था जो अब खतरे की जद में है। सभी ने प्रभावित को अन्यत्र विस्थापित कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed