{"_id":"66ba4603e4b79062c80f1503","slug":"house-damaged-due-to-rain-in-mawani-dawani-pithoragarh-news-c-230-1-shld1027-116675-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मवानी दवानी में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मवानी दवानी में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बारिश से भीमी देवी का मकान टूटा। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील क्षेत्र में हुई तेज बारिश से ग्राम पंचायत मवानी दवानी निवासी भीमी देवी का दो कमरे का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के लोग मकान में नहीं थे।
पूर्व ग्राम प्रधान भगत मेहरा ने बताया कि घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया और परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। कहा कि उन्हाेंने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी है। सोमवार को राजस्व उप निरीक्षक जीनत अंसारी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देकर मुआवजा दिलाया जाएगा। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने प्रशासन से पीड़िता को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद