फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   House burnt by fire in Pokhri village of Gangolihat

Pithoragarh News: गंगोलीहाट के पोखरी गांव में आग से मकान जला

Wed, 01 May 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
House burnt by fire in Pokhri village of Gangolihat
गंगोलीहाट के पोखरीगांव में दिव्यांग ललित राम का आवासीय घर जलकर खाक हो गया है। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पोखरी गांव के दिव्यांग ललित राम का आवासीय मकान आग से जल गया है। हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। इस कारण जनहानि नहीं हुई। दिव्यांग ललित राम के परिवार ने पंचायत घर में शरण ली है। उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है।
विज्ञापन

पोखरी गांव निवासी दिव्यांग ललित राम मंगलवार को पत्नी के साथ बच्चों के भरण पोषण के लिए रोड़ी तोड़ने गए थे। जिस समय आग लगी घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने ललित राम को सूचना दी। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग लगने से घर में रखा सामान राख हो गया। ललित राम दिव्यांग हैं। वह और उसकी पत्नी दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मकान में आग लगने की सूचना पाकर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

ललित राम का मकान सड़क किनारे है। गेहूं की फसल काटने के बाद भूसा आंगन में रखा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि राहगीरों के धूम्रपान से भूसे तक आग पहुंची होगी। ललित राम ने एसडीएम से आवासीय मकान और मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके चार छोटे-छोटे बच्चे और बूढी मां सहित सात लोगों का परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed