फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hotmics laying the drop curtain road debris

हॉटमिक्स बिछाते ही मलबे से पटी सड़क

Sat, 14 May 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Hotmics laying the drop curtain road debris
मलबे से पटी सड़क - फोटो : अमर उजाला

सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग पर रिणबिछुल के पास एक हफ्ते पहले बिछाया गया हॉटमिक्स मलबे और मिट्टी से दब गया है। निर्माण एजेंसी ने हॉटमिक्स बिछाने से पहले सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं किया। इस कारण बारिश के समय बहकर आई सारी मिट्टी और मलबा हॉटमिक्स रोड पर पट गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हॉटमिक्स बिछाते समय जो लापरवाही बरती गई थी उसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी। कहा कि नाली का निर्माण किए बिना हॉटमिक्स बिछाने से यह समस्या पैदा हुई। एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन और निर्माता कंपनी के अधिकारियों से यह पूछा जाना चाहिए कि हॉटमिक्स बिछाने में ऐसी लापरवाही क्यों बरती गई। डीएम एचसी सेमवाल ने कहा कि एडीबी के अधिकारियों को तत्काल सड़क ठीक करने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच रिणबिछुल के पास सड़क पर मलबा पटने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सुधारीकरण के बाद सड़क की हालत ज्यादा खराब हो गई है। 
विज्ञापन


घटिया हॉटमिक्स की जांच को 17 से आमरण अनशन
पिथौरागढ़। सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग पर किए जा रहे घटिया हॉटमिक्स की जांच की मांग को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने 17 मई से आमरण अनशन पर बैठने का एलान किया है। शनिवार को जिलाधिकारी को दिए पत्र में भट्ट ने कहा कि क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार आवाज उठाने के बावजूद हॉटमिक्स की गुणवत्ता में सुधार के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क के सुधारीकरण का काम किया जा रहा है, लेकिन सुधारीकरण का काम शुरू होते ही सड़क की दशा और बिगड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह काम किया जा रहा है। जब तक जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। अपने फैसले की जानकारी भट्ट ने एसपी, एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के एसई समेत अन्य अधिकारियों को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed