{"_id":"6819df265a82690ab2c4750d3c372102","slug":"hospital-reform-arrangements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत यूथ मोर्चा ने जन मुद्दों को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। सोमवार को यूथ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया और जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
सीमांत यूथ मोर्चा की ओर से डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जिला अस्पताल में दो वर्ष से हृदय रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। रोगियों को अन्य नगरों में जाना पड़ता है। इसी तरह अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी का पद भी रिक्त चल रहा है। जिला अस्पताल में सीएम ने बेडों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक बेड नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। ज्ञापन में महिला अस्पताल में जीवन रक्षक मशीनों की संख्या बढ़ाने, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। सीमांत यूथ मोर्चा के संयोजक सुशील खत्री के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में रक्षित अग्रवाल, कैलाश कठायत, विनोद तिवारी, विनोद कठायत, राहुल खत्री, राकेश वर्मा, नरेंद्र ग्वाल आदि थे।
विज्ञापन