फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hospital on Rent

आयुर्वदिक अस्पताल चल रहे हैं किराये के भवनों में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hospital on Rent
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के 27 आयुर्वेदिक अस्पताल लंबे समय से किराये के भवनों में संचालित हैं। हर माह सरकार आयुर्वेदिक अस्पतालों को पांच लाख रुपये का किराया दे रही है। आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सकों और फार्मासिस्टों के पद भी लंबे समय से खाली हैं। इसके बाद भी इन पदों को भरने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग और कई जन संगठन भी सरकार से आयुर्वेदिक अस्पतालों का भवन बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी अस्पताल भवनों के निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिले में 27 आयुर्वेदिक अस्पतालों का सरकार हर माह पांच लाख रुपये किराया दे रही है। आयुर्वेदिक अस्पतालों का भवन न होने से सरकार को हर माह अच्छे राजस्व की चपत लग रही है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल भी किराये वाले भवनों में हैं जिसका प्रतिमाह 13 हजार किराया देना पड़ रहा है। जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी कार्यालय भी वर्ष 1973 से किराये पर है। आयुर्वेदिक विभाग लंबे समय से सरकार से भवन बनाने की मांग कर रहा है। इसके बाद भी भवन निर्माण को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सकों के नहीं होने से लोग परेशान
पिथौरागढ़। जिले में चिकित्सा अधिकारी के 83 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 56 पद भरे और 27 पद खाली हैं। फार्मासिस्ट के 11 पद, चीफ फार्मासिस्ट के दो और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के दो पद खाली हैं। चतुर्थ श्रेणी के सात पद और कनिष्ठ लिपिक के दो पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल भवनों के निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों से लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है। खाली पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को बताया गया है। - डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed