फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hospital can not bring the patient to labor

प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल नहीं ला सके ग्रामीण

Wed, 26 Jul 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 26 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Hospital can not bring the patient to labor
मुनस्यारी के गोल्फा गांव को जाने वाले रास्ते की यह हो गई दशा - फोटो : अमर उजाला

गोल्फा गांव को जोड़ने वाले सभी पैदल रास्ते टूटने से गांव के लोग मंगलवार शाम प्रसव पीड़िता को अस्पताल तक ले जाने की हिम्मत नहीं कर पाए। आखिरकार गांव में ही बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि गोल्फा गांव निवासी जगदीश सिंह कोरंगा की पत्नी सुनीता (22) को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। उनकी हालत लगातार बिगड़ने लगी, लेकिन गांव से मुख्य सड़क तक जोड़ने वाले पैदल रास्ते बारिश के कारण टूटने से डोली पर बैठाकर सुनीता को ले जा पाना संभव नहीं हो पाया। गोल्फा गांव जाने के लिए मुनस्यारी से दो रास्ते हैं। एक रास्ता गोल्फा से झापुली होते हुए आता है और दूसरा रास्ता दानीबगड़ होते हुए बना है। दोनों रास्तों से मदकोट में सड़क तक पहुंचने में आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होती है।
विज्ञापन


मदकोट से मुनस्यारी तक 27 किलोमीटर का सफर वाहन से तय करना पड़ता है। बताया गया कि यह दोनों रास्ते पिछले 15 दिन से बंद पड़े हैं। कई जगह रास्ते बह गए हैं। जरूरी काम से आने वालों को चट्टानों को पकड़कर निकलना पड़ता है। गोल्फा के सरपंच दुर्योधन सिंह ने बताया कि यदि पैदल रास्ता ठीक होता तो सुनीता की जान बच जाती। गांव के लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज टूट जाता है गोल्फा जाने वाला रास्ता
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता महेंद्र प्रताप वर्मा ने स्वीकार किया कि गोल्फा गांव को जोड़ने वाले पैदल रास्ते की हालत खराब है। वह कहते हैं कि रास्ते की मरम्मत के लिए मजदूर लगाए गए हैं, लेकिन बारिश से रास्ता रोज टूट जाता है। पैदल रास्ता टूटने के कारण लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी अधिशासी अभियंता और आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को भी दी गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि पैदल रास्ते को मदकोट से गोल्फा के लिए बन रही सड़क के मलबे से नुकसान पहुंच रहा है। जल्द ही रास्ते की मरम्मत के लिए ज्यादा संख्या में मजदूर भेजे जाएंगे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह चिराल ने कहा कि लोग भारी संकट में हैं। सरकार और प्रशासन को इस ओर जल्दी ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed