फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Home Guard Recruitment Exam: 118 candidates showed their mettle

Pithoragarh News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 118 अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम

Mon, 08 Jun 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam: 118 candidates showed their mettle
चंपावत। नगर के पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में शामिल 118 अभ्यर्थियों ने दो किलोमीटर दौड़, बॉल थ्रो और लंबी कूद लगाकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सोमवार को भर्ती के लिए 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 82 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। यहां लोहाघाट, टनकपुर चंपावत समेत अन्य क्षेत्रों से आए युवाओं ने भर्ती के लिए जोश दिखाया। जिला होम गार्ड कमांडेंट जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि भर्ती के लिए 951 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सोमवार को भर्ती के लिए 10201 से 10400 तक के अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। कहा कि 12 जून को रिजर्व डे रखा गया है। उन्होंने कहा कि सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। इस दौरान होम गार्ड और पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed