{"_id":"654bc21d13aecd408e07b834","slug":"hockey-champawat-team-in-final-after-winning-2-1-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6751-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : 2-1 से जीतकर चंपावत की टीम फाइनल मेंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : 2-1 से जीतकर चंपावत की टीम फाइनल मेंं
Wed, 08 Nov 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चंपावत ने पिथौरागढ़ की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया।
स्टेडियम में अंडर 19 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच खेला गया। प्रथम हाफ तक दोनों ही टीम 1-1 की बराबरी पर रहीं। चंपावत की ओर से रिषभ सिंह बोहरा और पिथौरागढ़ के अनमोल चंद ने एक-एक गोल किया। मैच के अंतिम क्षण में चंपावत के सौम्य बिष्ट ने गोल कर स्कोर को 2-1 पर पहुंचाकर टीम को फाइनल में पहुंचया।
दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज और देहरादून के बीच बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से खेला जाएगा। निर्णायक संजय असवाल, तेजेंदर रावत, सौरभ पटवाल, विकास पंत रहे। आंखों देखा हाल भूपेंद्र सिंह चौहान, मोहित बिष्ट ने सुनाया। मुख्य अतिथि सचिव जिला हॉकी संघ भूपाल सिंह चुफाल, जिला खेल समन्वय बिक्रम सिंह दिगारी रहे।
विज्ञापन
वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक लीलावती जोशी, विनय किशोर, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज राजेंद्र सिंह जेठी, अंतरराष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, बिक्रम सिंह दिगारी, अशोक सिंह ठकुराठी आदि मौजूद रहे।