{"_id":"dcbbb6c4a19823d38a075c930696d629","slug":"history-and-geography-approval-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास और भूगोल विषय की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास और भूगोल विषय की मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में स्नातक स्तर पर इतिहास और भूगोल विषय की स्वीकृति मिल गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डा. उमा पाठक ने बताया कि भूगोल में डा. जोगेंद्र कुमार और इतिहास में डा. इंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति हो गई है। इससे पहले अर्थशास्त्र विषय में डा. देवेेंद्र लाल की नियुक्ति हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अब नए सत्र से सभी विषयों में नियमित पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। नए विषयों की मंजूरी मिलने पर गोविंद सिंह जंगपांगी, मनोज कुमार ग्वाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश रौतेला ने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी विगत दस वर्षों से इन विषयों की स्वीकृति के लिए आंदोलनरत था।
विज्ञापन