फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hindrance in reskyu

मौसम खराब होने से खोजबीन के काम में बाधा 

Mon, 21 Aug 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hindrance in reskyu
बारिश से आपदा राहत में बाधा - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। मालपा और मांगती हादसे के लापता 24 लोगों की खोजबीन का काम सोमवार को भी जारी रहा। बलुवाकोट क्षेत्र में एसएसबी, पुलिस के साथ ही नेपाल पुलिस के जवानों ने भी खोजबीन अभियान चलाया। मालपा, मांगती क्षेत्र में डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी खोजबीन का काम किया लेकिन लापता लोगों की खोजबीन में कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


बारिश होने से खोजबीन के काम में बाधा पहुंची। मौसम खराब होने के कारण शाम चार बजे तक हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों को उड़ान नहीं भर सके। शाम को दो बार हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण गुंजी और बूंदी में हेलीकॉप्टर उतर नहीं सके। मालपा से 16, मांगती से आठ लोग लापता है।  
विज्ञापन


सोमवार को मांगती और मालपा में बारिश होने से खोजबीन के काम में बाधा पहुंची। दोपहर में मौसम ठीक होने के बाद खोजबीन का काम किया गया। मालपा में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया गया है कि मालपा, नजंगगाड़ में पुलिस ने रेडियो वायरलेस स्थापित किया है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में आठ वॉकी-टॉकी सेट उपलब्ध कराए हैं, जिनके माध्यम से आंतरिक संचार व्यवस्था बहाल की गई है। सिमखोला, नजंगगाड़ में स्थायी पुल निर्माण के लिए गर्बाधार से सामग्री भेजी जा रही है। डीएम सी रविशंकर ने तीन सप्ताह के भीतर पुलों का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र शर्मा आपदाग्रस्त क्षेत्र में मौजूद हैं। पैदल मार्गों की मरम्मत की जा रही है। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के दो डॉक्टर इलाके में कैंप कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। जिप्ती, गाला, बुंगबुंग, बूंदी, सिमखोला में अस्थायी रूप से पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है। भूस्खलन से पानी की योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थी। कूलागाड़, तांथर, क्ंज्योति, सोबला, तेजम, दर में बिजली व्यवस्था अस्थायी रूप से बहाल कर दी गई है। सोमवार को आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए 20 अतिरिक्त टेंट भेजे गए हैं।  


जारी रहेगा खोजबीन का काम : डीएम 
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने कहा है कि खोजबीन का काम लगातार जारी रहेगा। जिला कार्यालय सभागार में इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) प्रणाली के अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर नुकसान का आकलन करें और रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि लोगों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने पूर्ति विभाग को मांग के अनुरूप राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पेयजल योजनाओं की स्थायी मरम्मत करने को कहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed