फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hilma Chandi Ko Batna, Macke Lagirai Tumri Ratan...

Pithoragarh News: हिलमा चांदी को बटना, मैके लागिरै तुमरी रटन...

Mon, 20 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hilma Chandi Ko Batna, Macke Lagirai Tumri Ratan...
गंगोलीहाट में महाकाली महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी मैदान में महाकाली महोत्सव समिति की ओर से दूसरे वर्ष आयोजित महाकाली महोत्सव में तीसरी शाम मशकबीन स्टूडियो नई दिल्ली के कलाकारों के नाम रही। माया उपाध्याय, राकेश खनवाल, ललित गित्यार, पन्नू गुसाई, मनोज सामंत ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों से सभी का मन मोह लिया। रितु, हिमांशु आर्या, श्वेता महरा ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू और अति विशिष्ट अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बीएस नेगी ने दीप जलाकर किया। संस्कृति विभाग से आए ज्वालेश्वर सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। दिल्ली से आए विनोद आर्या ने भजन, गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। पन्नू गुसाई ने हिलमा चांदी को बटना .... गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

माया उपाध्याय ने लौंडा मोहना गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। दिल्ली से आए विनोद आर्य की टीम की ओर से पेश अघोरी शिव तांडव विशेष आकर्षण रहा। स्टार नाइट में उमडी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। महोत्सव का संचालन त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री, वेद प्रकाश शर्मा ने किया। आयोजन में षष्टी रावल, भगवत रावल, रितेश रावल, संरक्षक सूबेदार शंकर सिंह रावल, कैप्टन राजेंद्र सिंह रावल आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी ड्रा के विजेताओं को दिया गया इनाम
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट महोत्सव में देर रात लकी ड्रा के कूपन निकाले गए। इसमें स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी, आटा चक्की, साइकिल विजेताओं को दी गई। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल, उपाध्यक्ष हिरेंद्र रावल, सचिव नरेंद्र रावल, उप सचिव जीवन बुंगला, सांस्कृतिक सचिव श्वेता महरा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र रावल, जीवन नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed