{"_id":"6309076655692a1faa5b3000","slug":"hilljatra-festival-celebrated-with-pomp-in-badalu-pithoragarh-news-hld473630117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ालू में धूमधाम से मनाया गया हिलजात्रा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ालू में धूमधाम से मनाया गया हिलजात्रा पर्व
विज्ञापन
बड़ालू गांव में हिलजात्रा में बैलों की जोड़ी का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। बड़ालू गांव में हिलजात्रा पर्व धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बैलों की जोड़ी सहित कई अन्य मुखौटा नृत्य पर आधारित कार्यक्रमों का मंचन किया गया।
सैनिक कल्याण बोर्ड के पहले सचिव मेजर खड़क चंद के आंगन में हिलजात्रा पर्व मनाया गया। इस दौरान महिला और पुरुषों ने खेल, झोड़ा, चांचरी आदि प्रस्तुत किए। गांव के मदन सिंह की टीम और पुष्कर जोशी की टीम के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता हुई जिसमें मदन सिंह की टीम जीती। ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी ने विजेता टीम को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
हिलजात्रा पर्व में गांव के 25 कलाकारों ने हिस्सा लिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी में जुटे दो युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में गल्या बैलों की जोड़ी, रोपाई करती महिलाएं, मछुवारे, मैदान की सफाई करने वाले कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। हिलजात्रा देखने के लिए मूनाकोट, किल्ल, बर्तियाकोट, गैना, बिसखोली दोली, गौड़ीहाट से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जोशी, मूनाकोट कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जोशी, संतोष चंद, अनिल चंद, नरेश चंद, विक्रम जोशी, गोपाल जोशी आदि मौजूद थे।