फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hi Kakari Jhilai Maa, Noon Piso Silai Mein...

Pithoragarh News: हाय काकड़ी झिलै मा, नून पिसो सिलै में...

Sat, 04 Nov 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hi Kakari Jhilai Maa, Noon Piso Silai Mein...
गर्खा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
पिथौरागढ़। गर्खा महोत्सव की दूसरी शाम लोकगायक अमित गोस्वामी और लोकगायिका माया उपाध्याय के नाम रही। अमित गोस्वामी ने जै मैया दुर्गा भवानी... और कैले बजै मूरुली... और माया उपाध्याय के प्रसिद्ध क्रीम पौडर घसनी किलै नै, मेरी निर्मला हंसनी किलै नै... और हाय काकड़ी झिलै मा, नून पिसो सिलै... गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इनके अलावा अल्मोड़ा के सांस्कृतिक दल ने भी कई प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

गर्खा महोत्सव में रात के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीहाट पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने किया। उन्होंने अपनी तरफ से आयोजन समिति को 11,000 रुपये सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथि बबीता सामंत ने 51,000 रुपये का सहयोग आयोजन समिति को दिया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल, संयोजक महिमन कन्याल और सह संयोजक देवराज कन्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद भंडारी, मनोज पांडेय, मनोहर कन्याल, अशोक खड़ायत और देवराज कन्याल ने किया। इस अवसर पर हरिमोहन कन्याल, पुष्कर राज कन्याल, गोपाल खोलिया, पूरन पंत, सुरेंद्र कन्याल, मनोज पांडेय, जीवन कन्याल,चंद्र मोहन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुर्सी दौड़ में ब्लाॅक प्रमुख ने मारी बाजी
पिथौरागढ़। गर्खा महोत्सव के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें महिलाओं की कुर्सी दौड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षिका अंजलि डसीला द्वितीय और सविता पांडेय तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद

--
मुवानी महोत्सव की पहली शाम रही विहान ग्रुप के नाम
मुवानी (पिथौरागढ़)। तीन दिनी महोत्सव की पहली शाम विहान ग्रुप अल्मोड़ा के नाम रही। कलाकारों ने पहाड़ी संस्कृति बग्वाल मेले की झांकी की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायक कैलाश कुमार, कमलजीत ढकरियाल के पहाड़ी, हिंदी और नेपाली गीत प्रस्तुत किए। बेबी प्रियंका, दीपिका राज और जीआईसी मुवानी और मल्लिकार्जुन स्कूल थल की छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। डांसर भावना चंद ने खूब वाहवाही मिली। मुख्य अतिथि डीडीहाट के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, एसडीएम डीडीहाट श्रेष्ठ गुनसोला, लोकेश भड़, नरेंद्र सिंह देऊपा, रवि देउपा मौजूद रहे। संचालन हंस कुमार पाल, त्रिभुवन सिंह राठौर ने किया। वहां महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप बिष्ट, संजय वर्मा, रमेश बम, दीपक कार्की, संजय भट्ट, कैलाश राठौर, कुंदन पुजारा, जगत सिंह मेहता, आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed