फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heli Service in Pithauragarh

अब विमान सेवा के लिए अक्तूबर तक का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Heli Service in Pithauragarh
Heli Service in Pithauragarh
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी 20 मार्च 2020 से बंद है। यहां से विमान सेवा शुरू कराने की कवायद सार्थक नहीं हो सकी है। अब इस एयरपोर्ट से पंतनगर के लिए सात अक्तूबर से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू करवाने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद एक सितंबर से हवाई सेवा शुरू करवाने के दावे किए जा रहे थे लेकिन तय समय पर किए गए दावे हवा-हवाई साबित हुए।
विज्ञापन

हालांकि, मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद बलूनी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर हेली सेवा शुरू करवाने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बलूनी को पत्र भेजकर सात अक्तूबर से हेली सेवा शुरू कराने के साथ ही देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून, देहरादून-हिंडन-पिथौरागढ़ और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की जानकारी दी है।
पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हेली सेवा का कार्य पवन हंस प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। अब देखना होगा कि लोगों को इसका लाभ कब से मिलता है।
विमान सेवा शुरू होती तो आम जनता के साथ ही बीमार मरीजों को भी सबसे अधिक लाभ मिलता। हवाई सेवा होती तो समय पर दिल्ली, देहरादून पहुंचकर मरीज उपचार करवा सकते हैं, लेकिन सरकार ने सीमांत के बीमारों के दर्द को भी महसूस नहीं किया, जबकि सीमांत के लोग आपदा का दंश लगातार झेलते रहते हैं।
- भावना नगरकोटी, सभासद, पिथौरागढ़।
सीमांत के लिए हवाई सेवा बेहद जरूरी है। नियमित उड़ान सेवा से जनता को लाभ मिलेगा। सिर्फ चुनाव के दौरान विमान सेवा शुरू करवाकर लोगों को लुभाना ठीक नहीं है। पिछले साल मार्च से विमान सेवा बंद है, जबकि कोविड काल में अगर सेवा चलती तो आवाजाही में लोगों की दिक्कत कम होती।
- अक्षय भट्ट, युवा, पिथौरागढ़।
जब विमान सेवा नैनीसैनी हवाई पट्टी से शुरू हुई तो उम्मीद जगी थी कि लोगों का सफर आसान होगा लेकिन विमान सेवा बंद होने के बाद इसे उड़ाने की पहल नहीं की गई और ना ही कोई बड़ा विमान उड़ाने की कवायद की गई, जबकि हवाई पट्टी पर वायु सेना के बड़े जहाज लगातार उतरते रहे हैं।
- गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष, थल
नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित विमान सेवा शुरू होती तो व्यापारियों को काफी लाभ मिलता। जिले के कई व्यापारियों का सामान दिल्ली, चंडीगढ़ और बरेली समेत अन्य राज्यों से आता है। सामान की डील के लिए उन्हें सात दिन का सफर करना पड़ता है। नियमित विमान सेवा वे अपना काम जल्दी कर लेंगे।
- कुंडल सिंह कन्याल, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष
विमान और हेली सेवा शुरू कराने के लिए सांसद अनिल बलूनी लगातार प्रयास कर रहे हैं। अक्तूबर में हेली सेवा शुरू हो जाएगी। विमान सेवा का लाभ भी लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भी सीमांत से विमान सेवा शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं।

- बीएल जोशी, जिला महामंत्री, भाजपा
सरकार विमान और हेली सेवा शुरू कराने के लिए जो प्रयास कर रही है, वह सिर्फ चुनाव तक ही है। डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी मार्च से हवाई सेवा बंद है। अब चुनाव नजदीक हैं तो प्रयास भी तेज हो रहे हैं। अगर विमान सेवा नियमित होती तो छात्रों, बुजुर्गों और बीमारों को इसका लाभ मिलता।
- चंचल बोरा, प्रदेश प्रवक्ता, यूथ कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed