फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heli service between Munsiyari and Pithoragarh from October 1

Pithoragarh News: मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा एक अक्तूबर से

Thu, 25 Sep 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Sep 2025 11:19 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में एक अक्तूबर से जिला मुख्यालय और मुनस्यारी के बीच पहली बार हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। इससे यात्रियों, मरीजों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। स्थानीय संगठनों ने इस पहल का स्वागत किया है।

विज्ञापन
Heli service between Munsiyari and Pithoragarh from October 1

विस्तार

पिथौरागढ़। हेली सेवा का इंतजार कर रहे लोगोें के लिए अच्छी खबर है। एक अक्तूबर से जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। इससे पर्यटकों, मरीजों के साथ ही क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। इससे पर्यटन कारोबार भी रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पहली बार शुरू होने जा रही है। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली हवाई सेवा रोजाना संचालित होगी। हेलिकॉप्टर जिला मुख्यालय और मुनस्यारी के बीच रोजाना दो फेरे लगाएगा। छह सीटर हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने से पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। हेली सेवा का पर्यटन नगरी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

हेरिटेज एविएशन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर का एक तरफ का किराया 2500 रुपये होगा। सड़क से पांच से छह घंटे का थकावट भरा सफर सिर्फ 12 से 15 मिनट में तय होगा। इस सेवा के शुरू होने से होटल एसोसिएशन, मल्ला जोहार विकास समिति, प्रधान संगठन, तल्ला जोहार सहित विभिन्न संगठनों ने खुशी जताते हुए हेरिटेज एविशन का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचाया जा सकेगा अस्पताल
जिले की दुर्गम तहसील मुनस्यारी आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। यहां आए दिन हादसे होते हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाने में पांच से छह घंटे का समय लगता है। ऐसे में समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीजों की जान आफत में पड़ जाती है। हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से मरीजों और दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

कोट:
एक अक्तूबर से पिथौरागढ़-मुनस्यारी रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन शुरू होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल तक हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन होने से पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। रोहित माथुर, सीईओ, हेरिटेज एविएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed