{"_id":"592ebfe54f1c1bdf15bdce75","slug":"heavy-devastation-in-sankuch-village-by-hail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से सिरकुच गांव में भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से सिरकुच गांव में भारी तबाही
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़
Updated Wed, 31 May 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
सिरकुच गांव में ओलों की मार से क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में असामान्य वर्षा और ओलावृष्टि से तबाही का दौर जारी है। मूनाकोट विकासखंड के सिरकुच में मंगलवार रात इतनी जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई कि पॉलीहाउस टूट गए। इस दौरान चार लोग घायल हुए हैं। तेज गति से ओले गिरने पर पेड़ों की टहनियां तक टूट गईं। मौसम से फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओले पट जाने से पानी का बहाव रुक गया। वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इलाके में पहले इतनी ज्यादा ओलावृष्टि नहीं देखी गई। इससे पहले भी तीन बार इलाके में ओलावृष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भेजी सूचना में कहा है कि सिरकुच निवासी नारायण सिंह, गणेश सिंह, पुष्कर चंद, राम सिंह आदि सब्जी उत्पादकों को भारी नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग की टीम अभी तक क्षति का आकलन करने नहीं गई है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के दौरान मलबा आने से कनालीछीना-पीपली और बेड़ीनाग-अल्मोड़ा मार्ग पर कई जगह मलबा पट गया। रातभर इन दोनों सड़कों पर यातायात बंद रहा।
विज्ञापन
लोनिवि ने रात ही में जेसीबी लगाकर मलबा हटाया और बुधवार सुबह से यातायात सामान्य हो गया। उधर, मुनस्यारी तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी हिमपात हो रहा है। पंचाचूली, हंसलिंग की चोटियों पर बर्फ गिर रही है। मल्लाजोहार के कई इलाकों में हिमपात के कारण आवागमन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-4.0 एमएम
बेड़ीनाग-18.6 एमएम
मुनस्यारी-9.0 एमएम
गंगोलीहाट-2.0 एमएम
डीडीहाट-16.0 एमएम
धारचूला-14.0 एमएम